Rajasthan News: स्वास्थ्य विभाग ने एक हफ्ते के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी घी से भरी वैन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। विभाग ने उस दुकान को भी सीज कर दिया है, जहां से मिलावटी घी की आपूर्ति का संदेह था। दुकान की भी तलाशी की जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने जानकारी दी कि विभाग को गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि रिद्धि सिद्धि फर्स्ट कॉलोनी के पास से नकली घी की सप्लाई होने वाली है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वैन को धर दबोचा, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वैन के बारे में पड़ोसियों से पूछताछ की गई, लेकिन सभी ने अनभिज्ञता जताई। वैन को अब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
वैन में भारी मात्रा में घी पाया गया, जो कई कार्टन में बंद था। डॉ. सिंगला ने बताया कि घी के नकली होने का संदेह है और सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। यह एक हफ्ते में मिलावटी घी के खिलाफ तीसरी कार्रवाई है, इससे पहले भी रीको एरिया से बड़ी मात्रा में नकली घी जब्त किया गया था।
डॉ. सिंगला ने आगे बताया कि यह वैन रीको एरिया की एक दुकान से निकली थी, लेकिन जब टीम वहां पहुंची तो दुकान बंद मिली। सूत्रों के अनुसार, इस दुकान से नकली घी की आपूर्ति की जा रही थी। दुकानदार को मौके पर बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने आने से इंकार कर दिया, जिसके बाद दुकान को सीज कर दिया गया। अब दुकान की तलाशी दुकानदार की मौजूदगी में की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- शिक्षा व्यवस्था बदहाल : बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने मजबूर, दो साल से नहीं मिला स्कूल भवन
- सीरिया की राजधानी दमिश्क में बम ब्लास्ट, कॉफी शॉप के अंदर हुए भीषण धमाके में 5 लोगों की मौत, 16 घायल
- श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व: भिवानी में उमड़ी संगत, मीरी-पीरी के सिद्धांत को किया याद
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 2-3 महीने में बड़ा फैसला! महंगे तेल पर हरदीप सिंह पुरी ने दिया बड़ा अपडेट
- TI पर कुख्यात बदमाश को संरक्षण देने के आरोप, मुखबिर ने कमिश्नर से की शिकायत, अब हुई ये कार्रवाई

