Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ चुके हैं। गुरुवार को प्रदेश में 15 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों में सबसे ज्यादा 7 मरीज रायपुर से सामने आए हैं। इसके अलावा दुर्ग में 5, कोरबा, महासमुंद और राजनांदगांव में 1-1 मरीज की पुष्टि हुई है।

बिलासपुर। हाईकोर्ट की डीबी ने बिलासपुर जिले के गांवों से गुजर रही हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनों से खेतों में विद्युत प्रभाव और ग्रामीणों की सुरक्षा से जुड़े मामले में केंद्र सरकार को अंतिम अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की कमेटी की रिपोर्ट लगातार लंबित रहने पर केंद्र सरकार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। कोर्ट ने साफ कहा है कि अब रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कोई और समय नहीं दिया जाएगा। जनहित याचिका की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी। इसी दिन कमेटी की रिपोर्ट रिकॉर्ड पर उपलब्ध रहना अनिवार्य किया गया है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्राचार्य और एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता सोनी (प्राचार्य) और विकास मसीह (लिपिक) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने पकड़ा है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतका की बहू समेत उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पहुंचा स्वाइन फ्लू, आज मिले 15 नए मरीज, जानिए कहां कितने केस…
चौकीदार की हत्या: सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद हुआ आरोपी
ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
CG News: न्यू विस्टा सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
छत्तीसगढ़ में तीन पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, जानिए कौन-कौन हैं शामिल…
जोक नदी हादसा : पांचवें दिन मिला भागीरथी का शव, कार से टक्कर के बाद बाइक समेत नदी में गिरा था युवक
खेल सामग्री की खरीदी में अनियमितता, सहायक संचालक एक्का को निलंबित करने की अनुशंसा…
झीरम घाटी जांच आयोग मामले में सुनवाई टली, हाईकोर्ट में दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी माजदा, कई लोग गंभीर रूप से घायल
राज्यपाल डेका ने ली कुलपतियों की बैठक, NAAC ग्रेडिंग बेहतर करने के दिए निर्देश
खाने की तलाश में घर में घुसा भालू, फिर फरमाने लगा आराम, वीडियो हुआ वायरल
NMDC स्टील प्लांट में परिवहन को लेकर विवाद, 250 ट्रकों को बाहर करने पर परिवहन संघों में तनातनी
फिर याद आया बचपन: स्कूल निरीक्षण में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों संग किया मध्यान्ह भोजन…
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



