चंकी बाजपेयी, इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में तीन बेरोजगार युवकों को एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने 5.29 लाख की ठगी को अंजाम दे दिया। आरोपी ने पीडि़ता को फर्जी जाइनिंग लेटर भी थमा दिया। पुलिस ने जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
READ MORE: सड़क पर बेसुध होकर गिरा छात्रः पुलिसकर्मियों ने CPR देकर बचाई जान, मुख्यमंत्री ने भी की सराहना
पुलिस के मुताबिक ठगी की वारदात फरियादी अमित कुमार, रितेश और मनस्वी के साथ हुई। तीनों की शिकायत पर आरोपी वैभव मेहता निवासी विनोबा नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि एमजी रोड स्थित अक्शा इंटरनेशनल कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास आरोपी ने नामी एयरलाइंस सरकारी विमानन प्राधिकरण में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था।
READ MORE: सरपंच ने कलेक्ट्रेट परिसर में पीया कीटनाशक: बीजेपी विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फरियादी मनस्वी से एक लाख 14 हजार 650 रूपए, रितेश से 2 लाख 74 हजार 399 रूपए और अमित से एक लाख 40 हजार रूपए वसूल लिए। इस तरह कुल 5 लाख 29 हजार 49 रूपए की ठगी की गई। पीडि़तों ने पुलिस को बताया कि जानकारी दी कि आरोपी ने उन्हें फर्जी आफर व जाइनिंग लेटर भी दे दिए थे। बाद में न नौकरी मिली और न ही रूपए वापस मिले।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


