जालंधर। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी में लिप्त एक गिरोह को बीते दिन धर दबोचा। इन सभी के पास से नशीली दवाओं के अलावा हेरोइन भी मिली है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामला फिल्लौर उपखंड के गन्ना गांव का है, जहां घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान यह गिरोह पकड़ाया है।
गिरोह ने एक वांछित महिला तस्कर सहित पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सभी तस्करी के काम में लिप्त थे। पुलिस टीमों ने जतिंदर कुमार (उर्फ बया) और दविंदर कुमार (उर्फ मोटा) के रूप में पहचाने गए व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 150 एटिज़ोलम की गोलियां बरामद की गईं। एक अन्य टीम ने रोहन कुमार (उर्फ शेखू/बुड्डी) को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 12 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जबकि तीसरी टीम ने कश्मीर कौर (नसीब चंद की पत्नी) को गिरफ्तार किया, जो एक पूर्व मादक पदार्थ से संबंधित एफआईआर से जुड़ी एक वांछित संदिग्ध थी, जिसके पास से 150 एटिज़ोलम की गोलियां बरामद की गईं।

गिरोह के सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह गिरोह पहले से तस्करी का काम करता था। नशीली पदार्थ पंजाब के अन्य जिलों में भी सप्लाई करने का इनका काम है। बताया जा रहा है कि इसके पहले भी इन सभी संदिग्धियों पर नजर रखी गई थी और गांव को चारों तरफ से घेर कर इनकी घेराबंदी कर सभी की तलाशी ली गई किसकी को भी भागने का मौका नहीं मिला और सभी गिरफ्तार किए गए।
- झज्जर में फाइनेंसर सोनू की हत्या: रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी, 100 से अधिक पुलिस तैनात
- राघव चड्ढा विवाद में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की एंट्री, बोले- उनके बढ़ते कद से लीडर को दिक्कत थी, AAP का ही होगा नुकसान
- ट्रंप की ईरान को नई धमकी; बोले- अगर सीजफायर डील टूटी तो तेहरान पर घातक हमले होंगे, होर्मुज के आसपास ही रहेंगे अमेरिकी जहाज
- नशे में मौत का खेलः पुल पर चढ़कर युवक ने किया घंटों ड्रामा, फिर गंगा नदी में लगा दी छलांग, जानिए कैसे बची युवक की जान…
- MP में आज से गेहूं खरीदीः सागर में किसानों ने किया चक्काजाम, जीतू पटवारी भी पहुंचे, कांग्रेस CWC सदस्य बोले- लक्ष्य से ज्यादा पंजीयन, पीसी शर्मा ने कही यह बात..
