Breaking News: जयपुर की (Anti-Corruption Bureau) टीम ने वन विभाग के वनपाल रतिपाल सिंह और गार्ड ओमप्रकाश मिठारवाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा. इन दोनों ने परिवादी को धमकाकर रिश्वत मांगी थी. परिवादी की शिकायत पर (ACB Jaipur) ने चिमनपुरा चौकी पर ट्रैप लगाकर इन्हें गिरफ्तार किया.
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया
एसीबी के एडिशनल एसपी संदीप सारस्वत ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद जयपुर एसीबी की टीम ने चिमनपुरा नाका पर कार्रवाई करते हुए वनपाल और गार्ड को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. शिकायतकर्ता ने पहले भी इन दोनों पर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था.

परिवादी ने एसीबी को बताया कि वह अपनी जमीन पर घर बना रहा था. निर्माण कार्य शुरू होते ही वन विभाग के ये कर्मचारी मौके पर पहुंचे और धमकियां देकर रिश्वत की मांग की. आरोपियों ने कहा कि यदि रिश्वत नहीं दी गई, तो जेसीबी मंगवाकर घर तोड़ दिया जाएगा.
पहले भी ली थी रिश्वत
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले जबरन 10 हजार रुपए ले लिए थे. इसके बाद भी बार-बार आकर निर्माण कार्य रुकवा देते थे. परेशान होकर परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई. एसीबी की स्पेशल इंवेस्टिगेशन विंग ने शिकायत का सत्यापन किया और फिर ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया. डीआईजी कालूराम रावत के निर्देशन में, एएसपी संदीप सारस्वत के नेतृत्व में, उपाधीक्षक सुरेंद्र पंचौली ने आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया.
दुकान निर्माण में मांगी घूस
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि परिवादी दो दुकानों का निर्माण करवा रहा था. आरोपियों ने निर्माण कार्य में रुकावट न डालने के बदले 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी.
पढ़ें ये खबरें
- 3 अप्रैल तक पंजाब में बारिश का दौर जारी, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान
- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पुलिस ने घेराबंदी कर अंतरराज्यीय तस्करी गैंग के 3 आरोपियों को दबोचा, 43 ग्राम हेरोइन जब्त
- दिल्ली में करदाताओं के लिए आखिरी मौका, ‘सुनियो’ योजना के तहत बिना ब्याज-जुर्माने के चुकाएं संपत्ति कर
- दुर्घटना या फिर… इंस्पेक्टर को आवास पर लगी गोली, SP-ADG ने किया निरीक्षण, छानबीन जारी
- सीएम दौरे के दौरान सर्किट हाउस में हंगामा : अंदर जाने से रोकने पर भाजपा नेत्री की पुलिस से तीखी बहस, कहा – प्रोटोकॉल नहीं जानते?…देखें VIDEO

