Jaipur Rape Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर से 14 महीने की बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला सनकी शख्स रिश्ते में उसका फूफा लगता है।
फिलहाल बच्ची जेके लोन हॉस्पिटल में एडमिट है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार बच्ची का ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन के बाद बच्ची की स्थिति अभी स्थिर है। राजस्थान को शर्मसार करने वाली यह घटना जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र की है।

बताया जाता है कि आरोपी इस वारदात के बाद भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो भी मिले है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का फूफा लगता है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने शराब के नशे में बच्ची के साथ गलत काम किया था। रेप के समय आरोपी ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो चला रखा था। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम को कई सबूत मिले है। आरोपी का मोबाइल फोन भी सीज कर लिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- शराबी पति का पत्नी के साथ बीच बाजार हाईवोल्टेज ड्रामाः नशे में कपड़े फाड़कर पिटाई, वीडियो वायरल
- Delhi Heat Wave: दिल्ली में हीट वेव से निपटने पर सीएम रेखा गुप्ता ने मांगी सेफ्टी रिपोर्ट, स्कूलों को दिए सख्त निर्देश
- CG Suicide News : 40 साल की महिला के साथ 25 साल के युवक ने लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कंप
- बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच फिर हुई मुठभेड़, 50 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली
- BJP के लोग कान खोलकर सुन लें, तुम तो… 33% महिला आरक्षण पर हरीश रावत का करारा हमला, गंभीर आरोप लगाते हुए दिया बड़ा बयान

