Rajasthan Weather News: राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में सर्द हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार फरवरी में ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

शेखावाटी सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा, लेकिन उत्तरी हवाओं की वजह से रात का तापमान कई जगहों पर गिरा। जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा के अनुसार, शुक्रवार को शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था। वहीं, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान में 07 फरवरी को दर्ज तापमान
- सबसे अधिक अधिकतम तापमान: बाड़मेर – 28.0 डिग्री सेल्सियस
- सबसे कम न्यूनतम तापमान: फतेहपुर (AWS) – 2.1 डिग्री सेल्सियस
- अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान:
- करौली: 3.8 डिग्री सेल्सियस
- नागौर: 4.3 डिग्री सेल्सियस
- दौसा, चूरू: 5.6 डिग्री सेल्सियस
- लूणकरणसर (बीकानेर): 4.6 डिग्री सेल्सियस
- चित्तौड़गढ़, पिलानी: 6.4 डिग्री सेल्सियस
- संगरिया: 6.6 डिग्री सेल्सियस
- सीकर: 7.0 डिग्री सेल्सियस
- जयपुर: 10.2 डिग्री सेल्सियस
- राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
शनिवार को रहेगा शुष्क मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, शेखावाटी और उत्तरी राजस्थान के लिए ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।
अगले सप्ताह ठंड से राहत की उम्मीद
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और शीतलहर की कोई संभावना नहीं है। जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- मोतिहारी में देर रात घर लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, बीच-बचाव करने आई महिला से लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस
- Sports News Update : T20 WC में आज 3 बड़े मैच… भारत से भिड़ेगा नीदरलैंड्स…पाकिस्तान के लिए निर्णायक दिन… हार्दिक को मिली भारतीय पुरुष हाकी टीम की कप्तानी… भारत A महिला टीम सेमीफाइनल में
- Sidharth Malhotra के पिता Sunil Malhotra का निधन, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखा लंबा नोट …
- Bastar News Update: धर्मान्तरण रोकने के लिए ग्राम सभा के ‘चेतावनी बोर्ड’ पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, 25 साल से फरार तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार, लापता CISF सब-इंस्पेक्टर का 36 घंटे बाद शव बरामद…
- इश्क से जरूरी कुछ नहीं! शादी के पहले प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, गहने और कैश भी ले गई साथ, फिर छोटी बहन ने जो किया…

