अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा)। कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में जमीयत उलेमा मुस्लिम संगठन ने समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन के प्रतिनिधियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

ये भी पढ़ें: बैठक के बाद दफ्तर के बाहर भिड़े नगर निगम के अफसर! AHO ने HO को दी खुलेआम धमकी; बोले- मैं मंत्री…

“धार्मिक स्वतंत्रता और पर्सनल लॉ के लिए चुनौती”; प्रक्रिया रोकने की मांग

जमीयत उलेमा जिला कटनी के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल कादिर ख़ान की अध्यक्षता में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने यूसीसी को लेकर अपनी मांगें रखीं।

संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की मांग: संगठन ने यूसीसी को बहुलतावादी परंपरा, संवैधानिक अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताया।

प्रक्रिया पर रोक लगाने की अपील: ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से यूसीसी संबंधी प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने और इसे लागू करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: महिला की मौत के बाद 66 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव! उज्जैन में स्वाइन फ्लू को लेकर चेतावनी जारी

मुस्लिम समाज की उपस्थिति: ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

प्रशासनिक रुख: नायब तहसीलदार मोहनलाल साहू ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त कर लिया गया है, जिसे कलेक्टर के माध्यम से शासन स्तर तक भेजा जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m