कनाडा से 2 पंजाबी छात्र के डिपोर्ट किए जाने की खबर सामने आई है। कनाडा के शहर में हिट एंड रन मामले में 3 पंजाबी छात्रों गगनप्रीत सिंह और जगदीप सिंह को दोषी करार दिया गया है। दोनों सजा काटने के बाद डिपोर्ट किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि इन दोनों युवकों ने जेसन अल्बर्ट ग्रे को अपने कार से टक्कर मारी थी। यह भी आरोप था टक्कर मारने के बाद दोनों अपनी कार के साथ जेसन अल्बर्ट को 1.3 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए और फिर उसके शव को सड़क किनारे फैंक दिया।
घटना के दौरान जगदीप सिंह और गगनप्रीत सिंह लाल रंग की फोर्ड मस्टैंग कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि कार जगदीप सिंह की जिसे गगनप्रीत चला रहा था। इस दौरान चालक गगनप्रीत ने यूनिवर्सिटी ड्राइव पर व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद दोनों पर कार्यवाही हुई है।

जानकारी के अनुसार गगनप्रीत सिंह को 6 जनवरी 2025 और जगदीप सिंह को 7 फरवरी 2025 को सरे प्रांतीय न्यायालय में दोनों को खतरनाक ड्राइविंग और हादसे के बाद न रुकने, शव के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। दोनों में से एक को 3 और दूसरे 4 साल सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवकों की सजा पूरी होने के बाद उन्हें भारत डिपोर्ट कर दिया जाएगा।
- प्रशासन का चला बुलडोजर : 135 अवैध कब्जाधारियों के फार्म हाउस और मकानों को किया गया जमींदोज, 90 एकड़ सरकारी जमीन कराई गई खाली
- बिजली दर-स्मार्ट मीटर पर सियासत: कांग्रेस ने पाकिस्तान को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप, कहा- MP में सरप्लस बिजली है तो सस्ती क्यों नहीं मिल रही ?
- शराबबंदी कानून को लागू करने में पूरी तरह फेल हुई नीतीश सरकार, सदन में चर्चा से भाग रही है सरकार- अभिषेक रंजन
- यूके-आधारित सिम कार्ड से 20 लाख की रंगदारी मांगी, आरोपी झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार
- खबर का असर : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलसचिव निलंबित, जेम पोर्टल से खरीदी में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई

