Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। श्रीगंगानगर में शुक्रवार को 49.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 2025 का अब तक का सबसे ज्यादा है और पूरे देश में इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी भी। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में लू का प्रकोप जारी है। तेज़ धूप और तपती हवाओं ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, श्रीगंगानगर का तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। यह तापमान 1934 में दर्ज हुए 50 डिग्री सेल्सियस के बाद शहर का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को पूरे राज्य में गर्मी चरम पर रही, खासकर पश्चिमी राजस्थान में।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
- चुरू- 47.6°C
- जैसलमेर- 46.9°C
- बीकानेर- 46.4°C
- जोधपुर- 46.3°C
- फलोदी व बाड़मेर- 46.2°C
- पिलानी- 45.4°C
- लूणकरणसर- 45.2°C
- पाली, फतेहपुर- 45.0°C
- चित्तौड़गढ़- 44.9°C
- संगरिया- 44.6°C
- झुंझुनू- 44.5°C
- नागौर- 44.4°C
- जयपुर- 44.5°C
कब मिलेगी राहत? प्री-मानसून का इंतजार
मौसम विभाग ने राहत की खबर भी दी है। 14 जून से प्री-मानसून गतिविधियों के शुरू होने की संभावना जताई गई है। उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश, धूल भरी आंधी और 2-3 डिग्री तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। हालांकि जोधपुर और बीकानेर संभाग में लू का प्रकोप फिलहाल जारी रहने के आसार हैं। शाम के समय कुछ क्षेत्रों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान और बूंदाबांदी हो सकती है।
लू का रेड अलर्ट जारी
राजस्थान के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से पश्चिमी जिलों में हीटवेव की तीव्रता अधिक बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे तक घरों से बाहर न निकलने, पानी का अधिक सेवन करने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।
पढ़ें ये खबरें
- IPS Rajnesh Singh Motiveted Board Exam Students : एसएसपी रजनेश सिंह ने बोर्ड परीक्षार्थियों में भरा आत्मविश्वास, कहा- शांत मन से करें नियमित अभ्यास, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी की अपील
- मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट अपडेट : गंभीर रूप से झुलसी 9 माह की मासूम की मौत, कई मजदूर गंभीर, FIR वापस लेने और बयान बदलने का दबाव, पीड़ितों परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
- ‘8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?’ साइबर ठगों ने अपनाया नया पैंतरा, झांसे में पड़े तो आपका बैंक अकाउंट भी हो सकता है खाली
- भाई बना कसाईः बड़े ने पत्थर से हमला कर छोटे भाई को सुलाई मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या के पीछे की वजह
- CG Accident News : नाली में गिरी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

