जयपुर। RAS मुख्य परीक्षा 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित RAS मुख्य परीक्षा 2024 की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। 17 और 18 जून को होने वाली इस परीक्षा को टालने की मांग अभ्यर्थी जयपुर के शहीद स्मारक, राजस्थान विश्वविद्यालय और सिविल लाइंस क्षेत्रों में लगातार कर रहे हैं।

एक सप्ताह पहले आई परीक्षा तिथि से भड़के अभ्यर्थी
अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा की तिथि अचानक और केवल एक सप्ताह पहले घोषित की गई, जिससे तैयारी प्रभावित हुई है। सोशल मीडिया पर भी #PostponeRASMains हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, जिसमें छात्र RPSC से परीक्षा को कुछ सप्ताह के लिए टालने की मांग कर रहे हैं।
आयोग ने दिए तय तारीख पर परीक्षा के संकेत
हालांकि, शुक्रवार देर शाम तक RPSC की ओर से परीक्षा स्थगन को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई। इसके विपरीत आयोग ने शनिवार को ही एडमिट कार्ड जारी करने की बात कहकर साफ संकेत दे दिए हैं कि वह परीक्षा को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित करेगा।
एडमिट कार्ड आज जारी होंगे
RAS मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड शनिवार को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट और राजस्थान SSO पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
21 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
इस बार RAS Mains 2024 में कुल 21,539 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। दो दिनों में परीक्षा के चार पेपर आयोजित किए जाएंगे। प्रशासनिक स्तर पर भी परीक्षा आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पढ़ें ये खबरें
- राजस्थान में बच्चों के नाम बदलने के अभियान पर लगी रोक: AI की अजीब लिस्ट देख भड़के लोग, शिक्षा विभाग ने वापस लिए कदम
- भोपाल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की जनरेटर कार में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं, पूरा प्लेटफॉर्म धुएं से घिरा
- राहुल ने नीतीश के इस्तीफे को बताया BJP का दबाव, JDU ने याद दिलाया लालू का ‘मटन’
- उद्घाटन से ठीक पहले सुलग गई पचपदरा रिफाइनरी: PM मोदी का दौरा टला, बालोतरा में अफरा-तफरी; क्या जल्दबाजी पड़ी भारी?
- CG News : थाने में बीजेपी कार्यकर्ता से मारपीट, वीडियो वायरल होते ही ASI सस्पेंड, FIR भी दर्ज
