Rajasthan News: राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और इसके साथ ही कई ज़िलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सोमवार को कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, पाली और झालावाड़ समेत कई जिलों में तेज बारिश से नदियां उफान पर आ गईं। सड़कों पर पानी, जगह-जगह जाम और कई स्कूलों में एहतियातन छुट्टी दे दी गई है। हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

तेज बारिश से बेहाल कई जिले, स्कूलों में छुट्टी
बारिश की तीव्रता को देखते हुए प्रशासन ने 11 जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 3 जिलों में रेड अलर्ट, 5 में ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
कहां कितनी बारिश हुई?
बीते 24 घंटे में कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई
- बिजौलिया (भीलवाड़ा): 64 मिमी
- बाकनी (झालावाड़): 61 मिमी
- अटरू (बारां): 43 मिमी
- नैनवां (बूंदी): 28 मिमी
- बहरोड़ (अलवर): 31 मिमी
- जयपुर (JLN मार्ग): 25 मिमी
- नरैना: 20 मिमी
- फागी: 12 मिमी
1 अगस्त तक जारी रहेगा असर
मौसम विभाग ने साफ किया है कि ये सिलसिला 1 अगस्त तक चल सकता है। बंगाल की खाड़ी से आए सिस्टम ने अब लो-प्रेशर ज़ोन का रूप ले लिया है, जो इस समय पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश की सीमा पर सक्रिय है। मानसून की ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर, झुंझुनूं से होते हुए इसी लो-प्रेशर ज़ोन से जुड़ रही है, जिससे बारिश की तीव्रता बनी हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 20 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 20 April History : इंद्र कुमार गुजराल बने प्रधानमंत्री, क्रूर तानाशाह हिटलर का जन्म… जानिए अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
- Rajasthan Weather Update: सावधान! राजस्थान में आसमान से बरसेगी आग, 10 जिलों में लू का येलो अलर्ट, जानें मौसम विभाग की नई चेतावनी
- 20 अप्रैल महाकाल आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 20 April 2026 Horoscope : इन राशियों के दिन की शुरुआत से ही बन रहे शुभ योग, जानिए क्या कहती है आपकी राशि
