चंडीगढ़। भगवंत मान की सरकार ने पंजाब की सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को बड़ा बढ़ावा दिया है. लगातार शिक्षा के स्तर को सुधारने का यह परिणाम है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 पास कर ली है. नीट का पेपर लीक होने के कारण पहली परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इसके बाद देश भर में पुनः परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. नीट में चयनित छात्रों को प्रधानमंत्री ने बधाई देने के साथ साथ उत्साहवर्धन भी किया.
इस संबंध में पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि नीट परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके चिकित्सा क्षेत्र में स्वर्णिम भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा, “एक बार फिर, हमारे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने साबित कर दिया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कठोर परिश्रम से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है, इस साल, हमारे 882 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास की है, जो ‘शिक्षा क्रांति’ के प्रभाव और हमारे शिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 में नीट परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों की संख्या प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बढ़ते मानकों की स्पष्ट मिसाल है.
साल 2024 में 437 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास की थी और साल 2025 में यह संख्या बढ़कर 847 हो गई थी. इस साल 882 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की है, जो वर्ष 2024 की तुलना में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को दर्शाती है। पेपर लीक और पुनः परीक्षा के कारण 2026 की परीक्षा में आई बाधा के बावजूद यह सफलता हासिल की गई है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सार्वजनिक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “शिक्षा गरीबी को समाप्त करने और जीवन को नई दिशा देने का सबसे शक्तिशाली साधन है. इस वर्ष परीक्षा में आई बाधा के बावजूद, नीट में हमारे सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि हमारे बच्चे उचित सहायता और अनुकूल वातावरण के साथ क्या कुछ हासिल नहीं कर सकते.
- ग्वालियर में बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, NHAI हाईवे की JCB से खुदाई कर जांच कमीशन ने लिए सैंपल
- पश्चिमी UP से आएंगे 2027 के ‘अप्रत्याशित नतीजे’, अखिलेश का दावा- उत्पीड़न से जाग चुका है हर वर्ग
- गाय को रोटी खिलाने निकले थे, रास्ते में मौत बनकर आई कार! पति-पत्नी गंभीर घायल
- Ranchi Janmashtami Traffic: जन्माष्टमी पर रांची में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 4-5 सितंबर को इन सड़कों पर वाहनों की नो-एंट्री, देखें पूरा प्लान
- सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 अपराधी दो पिस्टल और छह जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार



