Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • चुनावी कलम
    • पश्चिम बंगाल चुनाव
    • असम चुनाव
    • केरल चुनाव
    • तमिलनाडु चुनाव
  • खेल
  • IPL 2026
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » बिहार

बिहार के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 25 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Niraj mishra
25 Aug 2025, 06:06 PM August 25, 2025
बिहार
बिहार के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 25 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
Share
Share Share Follow

पटना। राज्य में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग के अनुसार, 25 अगस्त 2025 से PMS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 तय की गई है। इस योजना से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

योजना के तहत चार प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाएं शामिल हैं –

अनुसूचित जाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना

अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना

मुख्यमंत्री SC/ST प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना

मुख्यमंत्री पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना

आवेदन प्रक्रिया


SC/ST वर्ग के छात्र https://scstpmsonline.bihar.gov.in पोर्टल पर आवेदन करेंगे, जबकि पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के छात्र https://pmsonline.bihar.gov.in का इस्तेमाल करेंगे। संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को https://instpmsonline.bihar.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर छात्रों के आवेदन का सत्यापन करना होगा।

शिक्षा विभाग का निर्देश

विभाग ने साफ कर दिया है कि किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखा जाएगा। पोर्टल पर आवेदन आने के बाद उसका समय पर सत्यापन जरूरी है, अन्यथा संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। छात्रों से भी अपील की गई है कि समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बैंक पासबुक तैयार कर आवेदन जमा करें।

योजना का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना है, ताकि किसी को आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े। विभाग का दावा है कि आवेदन प्रक्रिया को इस बार और पारदर्शी व सरल बनाया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा योग्य छात्र लाभ उठा सकें। यह योजना वंचित वर्ग के हजारों छात्रों के भविष्य को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है। 25 सितंबर से पहले आवेदन करना अनिवार्य है, इसलिए सभी छात्र समय पर आवेदन करें और छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करें।

बिहार में नादियों ने मचाई तबाही, कई​ गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, जानें पीड़ितों की कहानी! 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

CG News : पहले बचाया, फिर मारकर बांटा मांस… सांभर शिकार मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

CG News : पहले बचाया, फिर मारकर बांटा मांस… सांभर शिकार मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

Today | 4 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
रायपुर नगर निगम में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला! आयुक्त ने की चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित, TNC और मार्ग संरचना अप्रूवल से जुड़ा है मामला
छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला! आयुक्त ने की चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित, TNC और मार्ग संरचना अप्रूवल से जुड़ा है मामला

Today | 4 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
दमोह में शिक्षक आत्महत्या केस में बड़ा फैसला: कोर्ट ने परियोजना अधिकारी और पत्रकार को बनाया आरोपी, एक जर्नलिस्ट बरी
मध्यप्रदेश

दमोह में शिक्षक आत्महत्या केस में बड़ा फैसला: कोर्ट ने परियोजना अधिकारी और पत्रकार को बनाया आरोपी, एक जर्नलिस्ट बरी

Today | 5 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
सालों बाद मिला न्याय: दुष्कर्म के 2 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, सारी उम्र जेल में पीसेंगे चक्की
उत्तर प्रदेश

सालों बाद मिला न्याय: दुष्कर्म के 2 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, सारी उम्र जेल में पीसेंगे चक्की

Today | 5 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
GT vs KKR IPL 2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया, कप्तान गिल ने खेली 86 रन की तूफानी पारी
IPL 2026

GT vs KKR IPL 2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया, कप्तान गिल ने खेली 86 रन की तूफानी पारी

Today | 5 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University ITSA Hospitals new bharat sweet hospital

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×