Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (21 अगस्त 2026) की खबरों में  महंगी हुई ‘चीनी की मिठास’, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मेटा पर केस, शर्मिला टैगोर और कंगना रनौत वंदे मातरम पर भिड़ी, सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला प्रमुख रहा।

महंगी हुई ‘चीनी की मिठास’

देशभर में चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले 17 दिन में चीनी के दाम (Sugar Price Today) में 19 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं पिछले दो महीने में चीनी 40% महंगा हो चुका है। चीनी के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी को रोकने के लिए मोदी सरकार ने एक्शन लिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने चीनी के आयात को टैक्स फ्री कर दिया है। सरकार के इस फैसले से आने वाले दिनों में चीनी सस्ती हो सकती है। ये छूट 31 अक्टूबर तक रहेगी। अभी चीनी रिटेल में ₹55 प्रति किलो के करीब बिक रही है।

पढ़े पूरी खबर…..

बच्चों की सुरक्षा को लेकर मेटा पर बड़ा केस

Technology Desk: अमेरिका में फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया की लत से जुड़ा एक बड़ा मुकदमा चल रहा है। कैलिफोर्निया के ओकलैंड स्थित फेडरल कोर्ट में चल रही इस सुनवाई में कंपनी के पूर्व सेफ्टी इंजीनियर आर्टुरो बेजार की गवाही ने मामले को और गंभीर बना दिया है। इस केस में 29 अमेरिकी राज्यों ने मेटा पर बच्चों और किशोरों को नुकसान पहुंचाने वाले तरीके से अपने प्लेटफॉर्म डिजाइन करने और बच्चों की निजी जानकारी से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

शर्मिला टैगोर और कंगना रनौत वंदे मातरम पर भिड़ी

Kangana Ranaut Vs Sharmila Tagore On Vande Mataram Controversy: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम जारी है। संसद से पास होने और कानून बनने के बाद भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में कांग्रेस ने इसके दो छंद ही गाने का प्रस्ताव पास किया है। इसे बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है। अब वंदे भारत पर शर्मिला टैगोर और कंगना रनौत भिड़ गईं हैं। 70-80 के दशक की दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने वंदे मातरम के दो ही पैरा गाने की वकालत की। इसे लेकर कंगना रनौत ने शर्मिला टैगोर पर निशाना साधते हुए हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर निकलने की नसहीत दे डाली।

पढ़े पूरी खबर…..

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला

आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हैदराबाद में राज्यसभा सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार (इमपोर्टेड कार) से महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई। मामले में राज्यसभा सांसद लिंगमनेनी रमेश (Lingamaneni Ramesh) के बेटे लिंगमनेनी संजूष (21 साल) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उस पर लापरवाही और बहुत तेज स्पीड में गाड़ी चलाने का आरोप लगा है।

पढ़े पूरी खबर…..

टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत

Visakhapatnam 6 Year Student Dies Slapped By Teacher: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से क्लास में बच्चे की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां टाउन इलाके में स्थित प्राइवेट स्कूल में 6 साल के बच्चे की मौत से हड़कंप मच गया। होमवर्क नहीं करने पर नाराज होकर टीचर ने गुस्से में 6 साल के मासूम को चांटा मार दी। बच्चा इतना डर गया कि 6 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव: Assam-Meghalaya Border Tension: असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है। मेघालय के शिलांग में बुधवार को हुई हिंसा के दौरान असम में रजिस्टर्ड गाड़ियों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ कैब ड्राइवरों और ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इससे असम-मेघालय बॉर्डर पर जोराबाट में तनाव बढ़ गया है। गुवाहाटी के टैक्सी चालकों ने NH-27 को जाम कर दिया है। इससे असम और मेघालय बॉर्डर पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गया है। (पढ़े पूरी खबर)

केंद्र ने तेलंगाना सीएम को नहीं दी अमेरिका दौरे की इजाजत: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की अगुवाई में तेलंगाना राइजिंग डेलिगेशन विदेश दौरे पर है. सीएम रेवंत की अगुवाई में लंदन गए डेलिगेशन को ब्रिटेन से 23 अगस्त को अमेरिका के बोस्टन जाना था. लेकिन उससे पहले रेवंत रेड्डी की अगुवाई वाले डेलिगेशन को विदेश मंत्रालय ने अमेरिका दौरे की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. विदेश मंत्रालय से इसकी मंजूरी नहीं मिली, ऐसे में सीएम रेवंत की अगुवाई वाला डेलिगेशन अब 23 अगस्त को लंदन से बोस्टन की जगह हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा. तेलंगाना सरकार ने प्रोटोकॉल के तहत सीएम की अगुवाई वाले डेलिगेशन के ब्रिटेन और अमेरिका दौरे के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी. (पढ़े पूरी खबर)

TCS कांड : नासिक के TCS धर्म परिवर्तन कांड की मुख्य आरोपियों में से एक निदा खान को कोर्ट से जमानत मिल गई है. जबरन हिंदू लड़कियों को इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर करने वाले निदा को कोर्ट ने 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर जमानत दी. लेकिन निदा को दी गई इस जमानत में कोर्ट ने एक शर्त जोड़ दी है. कोर्ट ने कहा है कि, उन्हें पुलिस स्टेशन में नियमित तौर पर हाजिरी देनी होगी. यानी केस की जांच के दौरान निदा खान को समय-समय पर पुलिस के सामने मौजूद होना होगा. (पढ़े पूरी खबर)

IndiGo वेबसाइट ठपः IndiGo Website Down For Second Time in Week: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की वेबसाइट ठप हो गई है। वेबसाइट ठप होने के कारण यात्री टिकट बुकिंग और चेक-इन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ यूजर्स को मोबाइल एप में लॉगिन करने में भी दिक्कत आ रही है। इस हफ्ते दूसरा मौका है जब इंडिगो की वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज में गड़बड़ी आई है। (पढ़े पूरी खबर)

अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे। बागडोगरा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया। इसके बाद गृह मंत्री एसएसबी कैंप पहुंचे और जवानों से मुलाकात कर सीमा सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। (पढ़े पूरी खबर)

105 साल के कैदी को सुप्रीम कोर्ट ने रिहा कियाः Supreme Court Granted Release 105 Years Old Prisoner: 105 साल के कैदी को सुप्रीम कोर्ट ने रिहा कर दिया है। 1921 में जन्मा बुजुर्ग कैदी 1994 से जेल में बंद था। देश की सबसे बड़ी अदालत ने बुजुर्ग कैदी की उम्र को देखते हुए उसे समयपूर्व रिहाई का ऑर्डर दिया। सुप्रीम कोर्ट से सीजेआई सूर्यकांत (CJI Surya Kant) की अध्यक्षता वाली बेंच ने कैदी की उम्र को ख्याल करते हुए अंतरिम रिहाई का आदेश दिया। (पढ़े पूरी खबर)

CBSE Revaluation मामले में SC की सुनवाई: CBSE Revaluation मामले में 1.68 लाख छात्रों की याचिका पर सुनवाई चल रही है. छात्रों के भविष्य और करियर से जुड़े इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार और संबंधित पक्षों को सोमवार तक जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली विस्तृत सुनवाई मंगलवार को होगी। (पढ़े पूरी खबर)

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर RSS का बड़ा बयान: जंतर-मंतर पर हाल में हुए प्रदर्शनों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कहा है कि इन्हें केवल भ्रष्टाचार के मुद्दे तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। संघ के मुताबिक, ऐसे प्रदर्शन देश की व्यवस्थाओं में मौजूद व्यापक खामियों की ओर इशारा करते हैं। RSS ने सरकार से इन कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है। (पढ़े पूरी खबर)

चुनावी अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: चुनाव आते ही प्रचार, रैलियों और उम्मीदवारों के खर्च के साथ चुनावी नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध नकदी के इस्तेमाल का मुद्दा भी चर्चा में आ जाता है। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के सामने 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों तथा 2019 से 2025 के विधानसभा चुनावों में दर्ज चुनावी अपराधों से जुड़े मामलों का आंकड़ा पेश किया है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m