चंडीगढ़। पंजाब में लगातार कोहरे का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे को लेकर लगातार मौसम विभाग अलर्ट जारी कर रहा है। पंजाब के लोग कोहरे को लेकर काफी परेशान है। इन सभी के बीच में वहां की हवा में भी लगातार प्रदूषण महसूस किया जा रहा है। कई शहरों में लगातार हवा की गुणवत्ता में कमी देखी जा रही है। इसके कारण लोगों को बेहद दिक्कत हो रही है।
जानकारी के अनुसार अमृतसर में AQI 224, बठिंडा में 241 और जालंधर में 201 रिकॉर्ड किया गया है, जिससे लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा अन्य कई जिलों की वायु में प्रदूषण महसूस किया जा रहा है।
आने वाले दिन और बढ़ेगा कोहरा

जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरा और बढ़ाने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 27 दिसंबर तक पंजाब में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा 24 से 27 दिसंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, तारनतरण सामने अन्य कई जिलों में भी घना कोहरा छाने की संभावना है।
- किशनगंज में न्याय की जीत, हत्याकांड के दोषी को उम्रकैद और 50 हजार का जुर्माना
- MP TOP NEWS TODAY: BJP ने 62 जिला प्रभारियों की घोषणा की, हाईकोर्ट ने कलेक्टर को भेजा नोटिस, मंत्री विजय शाह ने फिर मांगी माफी, कूनो की आशा ने 5 शावकों को दिया जन्म, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- ‘अपने चहेते लोगों को कौड़ियों के भाव में…’, यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए नेता विपक्ष ने ऐसा क्या कहा?
- रायपुर में खुला मध्य भारत का सबसे बड़ा वाटर और थीम पार्क ‘Amuse O Rama’, ग्लास ब्रिज, ड्रॉप टावर और स्मार्ट बैंड टेक्नोलॉजी से है लैस, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं
- वायरल वीडियो में नक्सल विचारधारा फैलाता दिखा उधम सिंह, मुठभेड़ में हुआ ढेर

