पंजाब में भिक्षावृत्ति को खत्म करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए टीम जगह जगह तरह तरह के प्रयास कर रही है। बच्चों में जागरूकता लाने के साथ साथ कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। बाल भीख मांगने रोकू टास्क फोर्स द्वारा आज विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इस दौरान बी.एम.सी. चौक, गुरु नानक मिशन चौक और मॉडल टाउन में अभियान चलाकर भीख मांगती एक बच्ची को रैस्क्यू किया गया।
आपको बता दें कि इसके पहले भी कई जगहों पर कमेटी बच्चों को भिक्षा मांगने से रोकने का कार्य कर रही है। भिक्षा को पूरी तरह से खत्म करने के लिए उनके पुनर्वास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। चाइल्ड वैल्फेयर कमेटी के हवाले किया जा रहा है, ताकि उनके पुनर्वास और शिक्षा की उचित व्यवस्था की जा सके। इससे पहले भी टास्क फोर्स द्वारा शहर के कई इलाकों में छापेमारी कर बेगरी एक्ट के तहत बच्चों को मुक्त कराया जा चुका है। साथ ही बच्चों के साथ किसी तरह का अनाचार ना हो इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है।

इसके साथ ही आम लोगों को शिक्षा के महत्व और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही बाल मजदूरी, बाल भिक्षावृत्ति, छेड़छाड़ और जेंडर शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों पर भी जानकारी दी गई।
- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को लेकर नोएडा में अलर्ट, धारा 163 लागू
- सरकार का बड़ा फैसला… डीजल, ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं
- बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी, विजय चौधरी ने पुलिस एनकाउंटर को बताया समय की मांग, कहा- बिहार में है ‘जीरो टॉलरेंस’
- कांग्रेस के बोरे-बासी दिवस पर सीएम साय का तंज, कहा- रोज बोरे-बासी खाते हैं, दिवस मनाने की जरूरत नहीं…
- GST Collection: जीएसटी कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड टूटे, सरकारी खजाने में आए ₹2.42 लाख करोड़

