इस देश में सरकार की मर्जी के बिना पैदा नहीं कर सकते थे बच्चे

दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां पर बच्चे पैदा करने से पहले सरकार की मंजूरी लेनी पड़ती थी.

आइए जानते हैं कौन सा है वह देश और क्यों था यह नियम.

चीन ने 1979 में डेंग जियाओपिंग की लीडरशिप में वन चाइल्ड पॉलिसी की शुरुआत की थी.

उस समय देश आर्थिक सुधारों से गुजर रहा था और सरकार को इस बात का डर था कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या से खाने की चीजों, नौकरियों, घरों और प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव पड़ेगा.

यह पॉलिसी अस्थायी उपाय बताई गई थी लेकिन लगभग चार दशकों तक लागू रही.

इस पॉलिसी के तहत कपल्स को अक्सर बच्चा पैदा करने से पहले सरकार की इजाजत लेनी पड़ती थी.

फैमिली प्लैनिंग डिपार्मेंट प्रेगनेंसी, शादियों और जन्म के बीच के अंतर पर कड़ी नजर रखते थे.

ओटीटी पर रिलीज हुई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, जानें- कहां देखें