हेमंत शर्मा, इंदौर। नेहरू स्टेडियम से आज सुबह शुरू हुई मैराथन एक दर्दनाक खबर में बदल गई। दौड़ के दौरान आर्यन तोड़ी नाम के युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी और वे फिनिश लाइन से करीब 100 मीटर पहले ही ट्रैक पर गिर पड़े। 

मासूम चीखा… दरिंदा बौखलाया और कर दी हत्याः शव को दृश्यम मूवी की तरह दीवार में चुनवाने थी प्लानिंग

मौके पर मौजूद डॉक्टर भरत रावत ने तुरंत सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हालत गंभीर बनी रही। घटना के तुरंत बाद उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

अडानी पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा: महिला की मौत से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आर्यन तोड़ी मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले थे और मैराथन में विधिवत रजिस्ट्रेशन कर दौड़ में शामिल हुए थे। फिलहाल मेडिकल जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m