Budget 2026 Reactions : रायपुर. संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट (Union Budget) पेश करने के बाद छत्तीसगढ़ में नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ-साथ मंत्री राजेश अग्रवाल और भाजपा वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिश की केंद्रीय बजट ने प्रतिक्रिया दी है.


इस बजट में बढ़ा कैपेक्स : विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री निर्माला सीतारमण द्वारा 9वीं बार बजट पेश करने को ऐतिहासिक अवसर बताया. रविवार को देश में दूसरी बार बजट पेश हुआ. पहली बार 1999 में एनडीए सरकार में मंत्री यशवंत सिन्हां ने बजट किया था, जिसके बाद आज दूसरी बार ऐसा अवसर आया. पीएम मोदी के विजन 2047 की दिशा और भारत के लोगों के विकास की दृष्टि से यह दूर्शी बजट है. अधोसंरचना और विकास के संबंध में देश के लिए बड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाया गया है. बजट के प्रमुख तीन बिंदुओ पर फोक्स रहा. इस बजट में कैपेक्स 11 लाख करोड़ से बढ़कर 12 लाख करोड़ हुआ.केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ को मजबूती मिलेगी.
23 फरवरी से छत्तीसगढ़ का बजट सत्र
उन्होंने यह भी बताया कि 23 फरवरी से छत्तीसगढ़ का बजट सत्र शुरू किया है. डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 15 बैठके होनी है. इस बजट सत्र में पहले और दूसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा. होली को छोड़कर लगातार बजट सत्र पर चर्चा की जाएगी.
केंद्र सरकार का बजट बहुत अच्छा : मंत्री राजेश अग्रवाल
केंद्रीय बजट को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट बहुत अच्छा बजट है, जो युवाओं, किसानों, माताओं और समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है. इस बजट से छत्तीसगढ़ को भी सीधा लाभ मिलेगा. मंत्री अग्रवाल ने बताया कि छोटे शहरों के तीर्थ स्थलों को विकसित करने का प्रावधान किया गया है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही पुरातत्व विभाग को भी विकसित करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं. यह बजट प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के लिए भी लाभकारी साबित होगा. वहीं बजट पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस क्या कहती है, यह जनता अच्छी तरह जानती है. जनता को कांग्रेस पर भरोसा नहीं है. आज कांग्रेस किस स्थिति में खड़ी है, ये सभी देख रहे हैं.
बजट पर धरमलाल कौशिश रिएक्शन
केंद्रीय बजट पर पूर्व विस अध्यक्ष व भाजपा वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिश ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 की तैयारी के अनुरूप के बजट प्रस्तुत हुआ है. बजट में युवा किसान महिला श्रमिक सभी का ध्यान रखा गया. इस बजट से भारत के विकास में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा. आने वाले समय में लोगों के जीवन पर व्यापक असर पड़ेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


