संदीप शर्मा, विदिशा/गुना। मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान विदिशा निवासी 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपियों के पास से कलर प्रिंटर और नोट बनाने वाला सामान भी जब्त किया गया है। 

गुटखा खरीदने के लिए थमाया 100 का नकली नोट, दुकानदार ने बुला ली पुलिस  

जानकारी के अनुसार, आरोपी गुना के आरोन कस्बे में एक दुकान से गुटके का पाउच लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने दुकानदार को 100 रुपए का नोट थमाया। जब दुकानदार को नोट नकली होने का  शक हुआ तो उसने फौरन स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। 

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के सहयोग से तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास लगभग 2 हजार 900 रुपए के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m