सुरेश कुमार, सिंगरौली। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई हुई है। जहां हल्का पटवारी अमरीश सिंह वैश्य को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त टीम ने ट्रैप किया है। मामला मोरवा थाना क्षेत्र का है, जहां रीवा लोकायुक्त की टीम ने मेन रोड से पटवारी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, शिकायतकर्ता महेंद्र प्रसाद ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि सीमांकन और बंटवारे के एवज में पटवारी अमरीश सिंह वैश्य चुर्की हल्का ने 30 हजार की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने निरीक्षक संदीप भदोरिया के नेतृत्व में जाल बिछाया और रविवार को 10 हजार की पहली किश्त लेते ही आरोपी पटवारी को धर दबोचा।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m