दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में रविवार को कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत मच गई। सुबह से शाम तक शहरी और मुख्य बाजार क्षेत्र में करीब 19 लोग डॉग बाइट का शिकार हो गए। दिन भर लोग जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल पहुंचे और इलाज कराकर डिस्चार्ज हो गए। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टर ने लोगों से सतर्कता बरतने एवं नगर पालिका से कुत्तों पर कंट्रोल रखने की अपील की है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर अंकित गौर ने बताया कि आज लगभग 15 से 20 केस डॉग बाइट के आए हुए हैं। जिसमें से 5 से 6 ऐसे केस आए हुए हैं, जो सीरियस केस रहे हैं। आज जो डॉग बाइट केस आए हैं, वह सभी आसपास के एरिया के हैं। उन्होंने बताया कि पूरी घटना मीनाक्षी चौक, आनंद नगर के आसपास में हुई है। जहां एक कुत्ता था जिसने सभी को काटकर घायल किया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी डॉग बाइट के मामले आए हैं, लेकिन आज सबसे ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यह भी बताया कि बीते दो दिन में कुत्तों के काटने के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसा कोई नहीं हैं जिन्हें रेफर नहीं किया गया। उन्हें वार्ड में एडमिट जरूर किया था, इंजेक्शन लगवाने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
डॉग बाइट के मामले आने पर डॉक्टर ने नगर पालिका से एक्शन लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन भरपूर मात्रा में हैं। डॉग बाइट के शिकार को चार डोज लगते हैं। अगर किसी को ज्यादा काट ले तो उनके लिए एक अलग इंजेक्शन लगवाते हैं, उसके लिए भर्ती करना पड़ता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


