संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में खेतों में बाघ देखने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन मौके पर पहुंचा। एक तरफ वन विभाग बाघ को तलाशते नज़र आए। वहीं दूसरी ओर उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
दरअसल, दमना गांव के पास मानपुर बफर में खेतों के बीच बाघ की हलचल देखी गई। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उन्होंने फौरन वन विभाग को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन के 20 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
मानपुर बफर और ताला परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने उसकी निगरानी की। इस दौरान बाघ खेतों की झाड़ियों में बैठा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीणों को खेतों से हटाया गया। बता दें कि यह इलाका बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


