कुंदन कुमार/ पटना। उप मुख्यमंत्री विजय सिंहा ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए अपने वादों को पूरा किया है और यही कारण है कि जनता ने अपार बहुमत देकर एक बार फिर सरकार पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, खासकर जमीन से जुड़े मामलों में।
विजय सिंहा ने बताया कि भूमि राजस्व विभाग द्वारा चलाया जा रहा जन संवाद कार्यक्रम सकारात्मक परिणाम दे रहा है। इस पहल के माध्यम से लोगों की शिकायतें सीधे सुनी जा रही हैं और कई मामलों का त्वरित निपटारा भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
अधिकारियों की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां भी किसी प्रकार की समस्या या “बीमारी” है, वहां सरकार “दवा” दे रही है और उसका असर भी धीरे-धीरे दिख रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जमीन संबंधी विवादों को जल्द खत्म करने के लिए सरकार सार्वजनिक प्रयास कर रही है और इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


