देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमती देवकी काण्डपाल पत्नी स्व० जयदत्त काण्डपाल, कुसुमखेडा, हल्द्वानी, नैनीताल को 17.05.2023 से ₹20 हजार प्रतिमाह लोकतंत्र सम्मान पेंशन अनुमन्य किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा अमृत 2.0 योजना के अन्तर्गत नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नं. 59 सीतापुर सरोवर में Water Body Rejuvenation Project हेतु ₹1.68 करोड़ दिए।

आम जनता को दी बड़ी राहत

सिंचाई विभाग के अन्तर्गत विकासखण्ड रायपुर बांदल नदी में नहर के शीर्ष पर जल संरक्षण एवं संवर्द्धन कार्य हेतु ₹2.19 करोड़, बीजापुर नहर के हेड का सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु ₹5.00 करोड़ तथा उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अन्तर्गत लोहाघाट टाउन पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹84.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जिला कारागार, देहरादून में वर्तमान भूमिगत विद्युत केबल एवं पैनल को बदलकर समुचित क्षमता की Armoured केबल व पैनल स्थापित किये जाने हेतु ₹85.22 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

READ MORE: समस्या, सुनवाई और समाधानः जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान का जनता को मिल रहा लाभ, 29,042 शिकायतों का हुआ निस्तारण

मुख्यमंत्री ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर रा. बालक छात्रावास कण्डोली, देहरादून में अनुरक्षण कार्य हेतु ₹46.56 लाख, राजा बाबू पब्लिक इण्टर कॉलेज आसफग्रान्ट हरिद्वार को हाईस्कूल (कक्षा 09 से 10) हेतु ₹2.00 लाख तथा इण्टरमीडिएट (कक्षा 11 से 12 तक) हेतु ₹3.00 लाख, कुल ₹5.00 लाख का आवर्तक सहायता अनुदान/टोकन अनुदान तथा हर्ष पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, मूलदासपुर माजरा, हरिद्वार को प्रोत्साहन धनराशि के रूप में ₹1.00 लाख प्रतिवर्ष की आवर्तक सहायता अनुदान/टोकन अनुदान की स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है।

READ MORE: धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जुलाई 2026 से उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, आदेश जारी

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत अखुली ग्राम पंचायत में सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹54.80 लाख, विधानसभा क्षेत्र धारचूला में जोशागाँधी नगर से कोटाखड़िक इमला ट्रैक रूट/अश्वमार्ग (TSP) के निर्माण हेतु अवशेष धनराशि ₹30.55 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के अन्तर्गत ग्राम सभा घुर्चू तोक पंतरा से अखुली तोक बुर्गर तक सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹83.93 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।