कुंदन कुमार, पटना। राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में कल बुधवार की देर रात एक दो मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। घटना शिवाजी पार्क के पास की है। आग इतनी भयानक थी की उसे बुझाने में लगभग दर्जन भर दमकल विभाग की गाड़िया लगी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गाया। इस अगलगी घटना में लाखों का सामान लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता के भाई अजय गुप्ता की ‘कस्टम शॉप’ नामक कपड़े की दुकान में रात करीब साढ़े 10 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, वहीं लपटें मकान के दूसरे तल तक पहुंच गईं।
दुकान के ऊपर वाले फ्लैट में मकान मालकिन पुष्पा देवी और उनका परिवार रहता था। आग लगने की घटना के बाद फ्लैट में फंसे दर्जनों लोगों ने मकान से सटे दूसरे घर की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत की बात यह रही की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि फ्लैट में रखा सारा घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
पीड़ित दुकानदार अजय गुप्ता ने बताया कि, बुधवार की रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। साढ़े 10 बजे के करीब उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि, आग लगने के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। उन्होंने बताया कि, अगर समय पर दमकल की टीम पहुंच जाती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। उनके मुताबिक इस अगलगी घटना में 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें- Bihar Budget 2026: बजट सत्र का तीसरा दिन आज, बजट को लेकर सदन में अपनी बात रखेंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


