अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. चकिया कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर केवलानार मंदिर के पास बुधवार–देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक महादेवपुर निवासी सियाराम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वह किसी काम को पूरा कर देर रात घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें : ये क्या बात हुई? राशन कार्ड में नाम जोड़ने की मांग पर कर्मचारी का गैर जिम्मेदाराना बयान, कहा- लक्ष्य पूरा हो चुका है, दूसरी ओर पैसे लेकर हो रहा खेल
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया. मृतक सियाराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


