अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. राजघाट पुल क्षेत्र में गुरुवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल की पहचान महेंद्र पाल के रूप में हुई है, जो संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत हैं. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महेंद्र पाल पुल से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क पर लटके चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए. तेज धार वाले मांझे से उनकी गर्दन और शरीर के ऊपरी हिस्से में गहरी चोटें आईं, जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए रामनगर क्षेत्र स्थित डॉक्टर अंकित के पास पहुंचाया. डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें : पतंग उड़ाने वालों सावधान हो जाओ! अब चाइनीज मांझे से होने वाली मौत हादसा नहीं, हत्या मानी जाएगी, सरकार ने अपनाया सख्त रुख

स्थनीय लोगों ने चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि इस तरह के खतरनाक मांझे से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे राहगीरों और दोपहिया चालकों की जान खतरे में पड़ रही.