UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. एक बार फिर प्रदेश में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है. तापमान में उतार चढ़ाव जारी है. बदली हटने और कोहरा छाए रहने के चलते भोर और देर रात में ठंड महसूस की जा रही है. ये क्रम पूरे फरवरी महीने चल सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. इस बीच मौसम साफ रहने के आसार हैं. आगरा में भी मौसम ने ठंडक के साथ संगमरमर जैसा परिवेश बनाया हुआ है. यहां अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास तापमान रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 6 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
विभाग की मुताबिक नोएडा और गाजियाबाद में भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. नोएडा में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता चिंताजनक रहेगी. विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में उतार-चढ़ाव और तेज हवाओं का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है. सुबह और रात को ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


