उत्तर प्रदेश में कई दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद मौसम अब सामान्य होने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक प्रदेश में अगले 3–4 दिनों तक मौसम शुष्क और स्थिर बने रहने की संभावना है. इस दौरान किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
हालांकि विभाग की मानें तो आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री की हल्की गिरावट आ सकती है. लेकिन ये सामान्य रहेगी. ठिठुरन भरी ठंड से राहत रहेगी.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 7 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
प्रदेश में दिन के समय धूप खिलने से मौसम सामान्य हो गया है. लेकिन सुबह और शाम के समय अब भी हल्की ठंड और गलन का एहसास बना हुआ है. इस बीच कुछ जिलों में सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिल सकता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


