राजधानी दिल्ली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 339.5 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि मजनू का टीला, सिविल लाइंस निवासी गुड्डू नाम का युवक बुलेट मोटरसाइकिल से इलाके में स्मैक की सप्लाई करने आने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने बताए गए इलाके में जाल बिछाकर निगरानी शुरू की। जैसे ही संदिग्ध युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर पहुंचा, पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 339.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

दिल्ली पुलिस ने बरामद किया नशीला पदार्थ

दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 24 वर्षीय गुड्डू, निवासी अरुणा नगर, मजनू का टीला, को 339.5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7:40 बजे संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल मौके पर आती दिखाई दी। गुप्त मुखबिर के इशारे पर टीम ने बाइक सवार को रोका और उसकी पहचान की। तलाशी के दौरान उसके पास से काले रंग की पॉलिथीन में हेरोइन बरामद हुई।

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया।

बरेली से नशे की खेप लेकर दिल्ली पहुंचा था आरोपी

दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 24 वर्षीय गुड्डू, निवासी अरुणा नगर, मजनू का टीला, को 339.5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। अब सिविल लाइंस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गुड्डू ने खुलासा किया कि उसने हेरोइन बरेली के एक व्यक्ति से खरीदी थी और इसे ट्रांस-यमुना इलाके में सप्लाई करने जा रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा

पूछताछ में गुड्डू ने पुलिस को बताया कि वह पिछले तीन-चार सालों से नशे की तस्करी में सक्रिय रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी साल 2022 में रानी बाग थाने के एनडीपीएस मामले में शामिल रहा है। गुड्डू ने स्वीकार किया कि हेरोइन वह बरेली के एक व्यक्ति से ले आया था और इसे ट्रांस-यमुना इलाके में सप्लाई करने वाला था। अधिकारियों ने बताया कि अब पुलिस मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए विशेष छापेमारी और ट्रेसिंग अभियान चला रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m