मुंबई की मेयर का नाम फाइनल हो गया है और नई मेयर होंगी भाजपा की रितु तावड़े और डिप्टी मेयर होंगे शिवसेना शिंदे गुट के संजय घाड़ी। मेयर पद के लिए नामांकन भरने के बाद भाजपा नेता रितु तावड़े ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, हिंदू मराठी मेयर बनाने का जो वादा बीजेपी ने किया था, उसे बीजेपी ने पूरा करके दिखा दिया है। मुंबई का रंग भगवा है और ये रंग भगवा ही रहेगा।

मुंबई को रोहिंग्या मुक्त बनाएंगे

तावड़े ने कहा, हमने अपने वचननामा में कहा था कि मुंबई को बांग्लादेशी-रोहिंग्या मुक्त बनाएंगे और सच में इसे करना ही है क्योंकि इन बांग्लादेशियों ने हमारे फुटपाथ को कर कर लिया है। आम मुंबईकरों को चलने के लिए फुटपाथ तक नहीं है। इस फुटपाथ को मुक्त करना यह हमारी प्राथमिकता होगी।

मेयर बनने से पहले ही रितु तावड़े बोलीं, मुंबई के बुनियादी मुद्दे जैसे बिजली, सड़क, पानी, इंफ्रास्ट्रक्चर को हल करना हमारी प्राथमिकता होगी। बीएमसी को भ्रष्टाचार मुक्त करना हमारा लक्ष्य है। पिछले 25 साल में जो उन्होंने(ठाकरे सेना) घोटाले किए हैं..कफन घोटाला, खिचड़ी घोटाला, कोविड घोटाला आदि उनके द्वारा किए गए हर घोटाले की जांच होगी। मुंबई को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का काम हम करेंगे।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने कहा

हमने वादा किया था कि मुंबई का मेयर हिंदू होगा और मराठी होगा और इसीलिए हमने एक हिंदू और मराठी चेहरा महापौर पद के लिए रितु तावडे़ के रूप में दिया है और आने वाले समय में हमें मुंबईकरों को जो वादा हमने किया है- विकास का, वह वादा हमें निभाना है…शिवसेना यूबीटी की ओर से मेयर पद के लिए नामांकन भरा जा सकता है यह उनका अधिकार है।

कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने ट्वीट किया

नीतेश राणे ने अपने ट्वीट में लिखा, कहा था ना मेयर हिन्दू होगा, मराठी होगा और जय श्री राम बोलने वाला होगा, हमने अपना वादा निभाया है। नितेश राणे ने हिन्दू मंराठी मेयर का मुद्दा पूरे चुनाव प्रचार में उठाया था, जिसके सामने एमआईएम ने कहा था कि मेयर खान पठान बुर्केवाली भी हो सकती है।

शिंवसेना -एकनाथ शिंन्दे गुट के नेत राहुल शेवाले बोले

महायुति का मेयर हमने बनाया है हमारे पास बहुमत है… एक हिंदू और मराठी चेहरा हमने महापौर और उप महापौर पद के लिए दिया है..शिवसेना यूबीटी भी महापौर पद के लिए नामांकन भर सकती है लेकिन उसका कोई फायदा नही होगा.. जनता ने हमें बहुमत दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m