अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. एक अजीब मामला सामने आया है. जहां एक पिता ने अपनी ही 15 वर्षीय पुत्री को मकान के एक मंजिल से नीचे ढ़केल दिया, जिसके बाद पुत्री अचेत हो गई. किशोरी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढें- गद्दार पर मचा गदर : रायबरेली में मंत्री दिनेश के पोस्टर पर पोती गई कालिख, अराजक तत्वों ने काले रंग से लिखा ‘गद्दार’, सियासी माहौल गर्म

बता दें कि पूरा मामला मुगलसराय कोतवाली कोतवाली अंतर्गत पराहूपुर का है. जहां मानसिक रोगी पिता मनोज कुमार पांडेय ने अपनी बेटी को छत से धक्का दे दिया. घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर एसके चतुर्वेदी ने बताया कि किशोरी की हालत ठीक नहीं है, उसे लगातार वोमेटिंग हो रहा है और बेहतर इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है.

इसे भी पढें- ‘नौकरी करना मुश्किल कर दूंगा’… विधायक के मैरिज हॉल पर गरजने पहुंचा बुलडोजर, देखते ही भड़के नेताजी, लेखपाल को धमकाया, महिला पार्षद से की गाली-गलौज

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर संज्ञान लिया जाएगा.