इमरान खान, खंडवा। शहर के रविंद्र नगर गेट के पास से अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। अतिक्रमण कर घर के आगे ओटला बनाकर रह रही महिला ने हंगामा कर दिया। एक घंटे चले विवाद के बाद निगम ने अतिक्रमण हटा दिया लेकिन कार्रवाई से पहले विरोध कर रही महिला और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच जमकर बहस हुई। बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सबको न फंसा दिया तो फिर बोलना
दरअसल नगर निगम का अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। ईई राधेश्याम उपाध्याय के साथ सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे। जैसे ही निगम की जेसीबी ने ओटला तोड़ना शुरू किया। वहां खड़ी महिला मशीन के सामने आ गई। कार्रवाई का विरोध करते हुए महिला ने कहा कि हम यहां साफ-सफाई करते हैं। तुम तोड़ के दिखाओ बस, यहां जितने जन हैं, सबको न फंसा दिया तो फिर बोलना ?
इस बीच जमकर बहस हुई
मैं तुम्हारे पर उल्टा केस ठोकूंगी? पहले तुम मुझे अरेस्ट करो, टूटेगा तो पूरा टूटेगा, तुम लिखकर दो। नाराज महिला ने सिटी मजिस्ट्रेट को आगे की ओर के मकानों को दिखाते हुए कहा कि क्या यहां से आगे किसी का ओटला नहीं बढ़ा है?। वहीं महिला की धमकी से नाराज सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह ने कहा कि क्या तुम्हारी जगह हो गई ?। ये अतिक्रमण है और ये हटेगा अधिकारियों से कहा कि जेसीबी लगाओ और अतिक्रमण तोड़ो इस बीच जमकर बहस हुई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


