मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड और हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और जनता से मुलाकात की. उन्होंने जनसमस्याएं सुनते हुए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए.
इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां पर उन्होंने मलकीत सिंह राणा के निधन और वीरेंद्र मौर्य की माता सुन्दरी देवी के निधन पर उनके आवास में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगतों की आत्माओं की शान्ति की कामना की.
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता : पैराग्लाइडरों के उड़ान भरते ही रंग-बिरंगा हुआ आसमान
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, DM उधमसिंहनगर नितिन सिंह भदौरिया,DM चम्पावत मनीष कुमार, SSP मणिकांत मिश्रा, CDO दिवेश शाशनी, ADM कौस्तूभ मिश्रा, SP नीहारिका तोमर, SDM तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


