अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- भाई बना कसाईः बड़े ने पत्थर से हमला कर छोटे भाई को सुलाई मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या के पीछे की वजह
बता दें कि घटना सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेवा रेलवे क्रॉसिंग के पास की है. जहां युवक ट्रेन की चपेट में आ गया. तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें- UP में भ्रष्टाचार के भार को नहीं सह पा रही पानी की टंकियां… अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. साथ ही घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


