लखनऊ. कस्टम की टीम ने चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यात्री के बैग से बिस्किट के डिब्बे से छिपाकर लाए गए हाइड्रोपोनिक गांजा को बरामद किया है. जब्त हाइड्रोपोनिक गांजे की कीमत 2.05 करोड़ बताई जा रही है. यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- कानून का तो खौफ ही नहीं रहा! घर में घुसकर दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला, बेटा लड़ रहा जिंदगी की जंग, मां भी घायल

बता दें कि बैंकॉक से उड़ान भरकर फ्लाइट संख्या एफडी-146 लखनऊ पहुंची थी. कस्टम विभाग को जानकारी मिली थी कि बड़े मात्रा में नशीले पदार्थ की तस्करी की जा रही है. जिसके बाद कस्मटम की टीम ने इनपुट के आधार पर संदिग्ध युवक की तलाशी ली. तलाशी में 2.05 करोड़ हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ें- मौत का ट्रैकः ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप, मंजर देख सहम उठे लोग

आरोपी ने कस्मटम विभाग से बचने के लिए पैक्ड बिस्कुट के 8 डिब्बों में छिपा रखा था. जब अधिकारियों ने डिब्बे को खोलकर देखा तो हैरान रह गए. शातिर ने बड़ी चालाकी के साथ पॉलिथीन के पाउच बना रखा था, जिसमें हाइड्रोपोनिक वीड था. ड्रग्स का कुल वजन 5 किलो 88 ग्राम बताया गया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की आशंका जताई जा रही है.