मथुरा. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश बरामद की गई है. लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- विदेश से आई नशे की खेप! एयरपोर्ट में 2.05 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, तस्करी का तरीका जानकर पकड़ लेंगे माथा
बता दें कि पूरा मामला महावन थाना इलाके के खप्परपुर गांव का है. जहां पति-पत्नी और 3 बच्चों की लाश घर से बरामद की गई है. घटना की जानकारी तब हुई, जब काफी देर तक घर से कोई बाहर नहीं निकाला. जिसके बाद पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो सभी अचेत पड़े दिखाई दिए. जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- कानून का तो खौफ ही नहीं रहा! घर में घुसकर दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला, बेटा लड़ रहा जिंदगी की जंग, मां भी घायल
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंची तो शवों के पास दूध का गिलास पड़ा मिला. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया है. पुलिस ने सभी की लाश को पीएम के लिए भेजा है. हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


