इटावा. एक परिवार बेटे की शादी की खुशियां मना रहा था. रिश्तेदार और दूल्हे के घर वाले बारात जाने की तैयारियां कर रहे थे. उन्हें क्या पता था, उनकी खुशियां चंद पलों की है. बारात निकलने से पहले दूल्हे की बहन की मौत की खबर ने सबको झकझोरकर रख दिया. ऐसे में बारात निकलने से पहले दूल्हे के घर पर अर्थी उठी.
इसे भी पढ़ें- विदेश से आई नशे की खेप! एयरपोर्ट में 2.05 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, तस्करी का तरीका जानकर पकड़ लेंगे माथा
बता दें कि पूरा मामला थाना ऊसराहार क्षेत्र के पुरैला का है. जहां रहनी वाली प्रिया (19) भाई की शादी की तैयारियों में जुटी थी. प्रिया शादी का सामान लेने के लिए अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रही थी. इसी दौरान ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी थी. हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं प्रिया गंभीर रूप से घायल हुई थी, जिसका इलाज जारी था. इलाज के दौरान प्रिया की भी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें- ये हत्या है या फिर आत्महत्या! एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, शवों के पास मिले दूध के गिलास, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
प्रिया की मौत की खबर परिजनों को तब मिली, जब प्रिया के भाई अवधेश कुमार की बारात निकलनी थी. मौत की जानकारी मिलते ही खुशियों से भरा घर मातम में तब्दील हो गया. ऐसे में बारात निकलने से पहले परिजनों को बेटी की अर्थी उठानी पड़ी. इस दौरान गांव के लोगों की भी आंखें छलक पड़ी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


