शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित ईरानी डेरे पर पुलिस ने एक बार फिर छापा मारा है। देर रात 2 बजे करीब 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों के साथ अमन कॉलोनी करोंद ईरानी डेरे पर छापा मारा है। करीब 4 घंटे तक ईरानी डेरे पर कार्रवाई चली। 

इस दौरान 20 संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। वहीं महिला-पुरुष को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पूरा ऑपरेशन बेहद गोपनीय रहा। कमिश्नर संजय कुमार ने इस ऑपरेशन को लीड किया। बता दें कि कुछ दिन पहले भी पुलिस ने ईरानी डेरे पर छापामार कार्रवाई की थी। जिसमें कई मामलों का खुलासा हुआ था। 

यह भी पढ़ें: वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सियासत: BJP ने बताया मंत्र, कहा- विपक्ष ने जिन्ना के सामने घुटने टेके और मुस्लिम लीग की डर से नहीं किया अनिवार्य, Congress का पलटवार

दरअसल, भोपाल पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र देर रात बड़ी कॉम्बिंग गश्त की थी। इस दौरान 400 पुलिस बल के साथ अमन कॉलोनी के ईरानी डेरे पर घेराबंदी की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 गंभीर मामलों में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। बाइक, सोना-चांदी और मोबाइल भी बरामद किया। 245 स्थायी वारंटी, 120 गिरफ्तारी वारंटी और 121 जमानती वारंटी तामील किए गए। 5 वाहन चोर और 2 नकबजन पकड़े गए। 4 जिला बदर आरोपी गिरफ्तार किए गए।

इनामी बदमाशों समेत 66 निगरानी बदमाशों से पूछताछ की गई। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर कार्रवाई हुई। ऐशबाग पुलिस ने गोवंश मामले में फरार 5 हजार रुपए का इनामी बदमाश मोहम्मद अमन को गली नंबर 9 और कामू बाग से गिरफ्तार किया गया। अशोक गार्डन पुलिस ने 2000 के इनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया।  

यह भी पढ़ें: ED की बड़ी कार्रवाई: नगर निगम में पदस्थ पूर्व सहायक राजस्व अधिकारी की संपत्ति कुर्क, आय से अधिक संपत्ति की थी जमा

ईरानी डेरे की कार्रवाई पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि कई सारे मोबाइल और बाइक भी जब्त की गई। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया गया। भोपाल में 500 से ज्यादा कॉम्बिंग गश्त के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m