रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. जिले में एक ट्रक में बीच हाइवे पर आग लग गई. कुछ ही देर में ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया. आग लगता देख लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- हमारे मजहब में इजाजत नहीं है… वन्दे मातरम पर जारी गाइडलाइन को लेकर सपा के पूर्व सांसद ने जताई आपत्ति, कहा- इसे गाने से महंगाई कम होगी या नौकरियां मिलेगी?

बता दें कि पूरा मामला थाना मिल एरिया क्षेत्र के प्रगति पुरम मोड़ के पास लखनऊ-प्रयागराज हाइवे का है. जहां अचानक एक ट्रक में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दी.

इसे भी पढ़ें- हमारे मजहब में इजाजत नहीं है… वन्दे मातरम पर जारी गाइडलाइन को लेकर सपा के पूर्व सांसद ने जताई आपत्ति, कहा- इसे गाने से महंगाई कम होगी या नौकरियां मिलेगी?

वहीं घटना के बाद हाइवे पर हड़कंप मच गया, वाहन चालकों में दहशत फैल गई. घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक और उसमें रखा लाखों का सामान पूरी तरह स्वाहा हो गया.