देहरादून. प्रदेश की सियासत में धौलास में मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने के लिए बेची गई जमीन का मामला गरमाता नजर आ रहा है. इस मुद्दे को लेकर भाजपा औऱ कांग्रेस आमने-सामने है. जिसे लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का बयान सामने आया है. हरीश रावत ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, धौलास, डेमोग्राफिक चेंज, मुस्लिम यूनिवर्सिटी-वाह रे भाजपा की सरकार! सारे सपने मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मुसलमान भाइयों पर टिके हैं.

इसे भी पढ़ें- ‘अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा…’, CM धामी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा, कहा- आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें

आगे हरीश रावत ने कहा, हिम्मत है तो प्रीतम सिंह की चुनौती को स्वीकार करो. मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर हमारे बयान दिखाओ, प्रमाण दिखाओ. कांग्रेस की अजेय चुनौती को कमजोर करने के लिए इससे अच्छा मौका और क्या हो सकता है! कम से कम मैं और प्रीतम सिंह राजनीति के मैदान में नहीं होंगे. सनद रहे कि धौलास के सारे भूखंडों की कई-कई स्तरों से प्राप्त अनापत्तियां भाजपा के ही शासनकाल में मिली हैं. कर्म तुम्हारे, दोष हमारे सर पर !!

इसे भी पढ़ें- देहरादून में अपराधियों के हौसले बुलंद! युवक की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

उन्होंने ये भी कहा कि डेमोग्राफिक चेंज का उदाहरण छांटा तो कैसा, लगभग 200 परिवार, सभी हिंदू -कुछ पूर्व सैनिक, कुछ शिक्षक, कुछ दूर-दूर से आकर देहरादून में घर बसाने का सपना लिए भूखंड खरीदने वाले लोग. वाह रे शासन व्यवस्था! सरेआम अपने मुख्यमंत्री की खिल्ली उड़ाकर रख दी.