मुजफ्फरनगर. पुलिस और 2 बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर किया. वहीं पुलिस के 2 जवान भी घायल हुए हैं. एक बदमाश मौके से भाग निकला. पुलिस ने मारे गए बदमाश के पास से एक पिस्टल और कार्बाइन बरामद किया है. फरार बदमाश की तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- हमारे मजहब में इजाजत नहीं है… वन्दे मातरम पर जारी गाइडलाइन को लेकर सपा के पूर्व सांसद ने जताई आपत्ति, कहा- इसे गाने से महंगाई कम होगी या नौकरियां मिलेगी?
बता दें कि पूरा मामला थाना बुढ़ाना क्षेत्र का है. जहां 2 बाइक सवार को तड़के जाते देख पुलिस रुकवाने की कोशिश की. पुलिस को देख दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस की टीम ने बचाव में जबावी कार्रवाई की और 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश अमजद के पैर में गोली मारी. इस दौरान दरोगा संदीप और सिपाही अशफाक को भी गोली लगी, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें- हाइवे पर आग का तांडवः बीच सड़क ट्रक में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, जानिए कैसे घटी घटना
वहीं पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बदमाश के खिलाफ कई जिलों में हत्या, लूट जैसी कई गंभीर धाराओं में 35 से 40 मामले दर्ज हैं. बुढ़ाना थाने में भी बदमाश के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


