शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में किन्नर समाज के भीतर गद्दी को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले में राजस्थान से श्री महंत किन्नर अखाड़ा की धैर्यराज नंद गिरी की एंट्री हुई है। उन्होंने किन्नर अखाड़ा संस्थापक ऋषि अजय दास पर किन्नरों के शोषण और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए है।
किन्नरों के साथ बैठकर किन्नरों को आतंकवादी बता रहा
धैर्यराज नंद गिरी ने अजय दास पर हमला बोला है। कहां- भोपाल के किन्नरों ने मुझे बताया है, मेरे पास उसके सबूत और कॉल रिकॉर्डिंग भी है। अजय दासको शर्म आना चाहिए। सनातनी को बदनाम मत कर। किन्नर काजल ठाकुर और मुस्कान मिर्जा हमने तुमसे हमेशा प्यार और इज्जत की। अजय दास तुम्हारे बीच में बैठकर इंदौर शहर को आतंकवादियों का अड्डा बता रहा है। देश के किन्नरों के साथ में जल्द भोपाल में उतरूंगी। किन्नरों के साथ बैठकर किन्नरों को आतंकवादी बता रहा है। चंद पैसों के लिए किन्नर समाज को मौत के मुंह में ढकेलना चाह रहे हो। अजय दास अय्याश है, कल यह बोलकर चले जाएगा, तुम्हें किन्नरों का दर्द नहीं आ रहा है।
देश की सुरक्षा के लिए अजय दास त्यागी खतरा
किन्नर का दुःख समझ नहीं आ रहा। किन्नरों का पैसा कितना समाज में रहता है। अजय दास जैसी लोगों की काली नजर उस पर पड़ गई है। किन्नरों को ब्लैकमेलिंग करके उनसे पैसा लिया जा रहा है। उज्जैन के चंद्रावती में मुस्लिम युवक को कपड़े पहनकर किन्नर अखाड़े की रसीद देकर गांव गांव करोड रुपए की कमाई की। उन किन्नरों के आधार कार्ड भी मेरे पास मौजूद है वो लड़के थे। उनके माता-पिता के नाम दिल्ली और हरियाणा के थे। सभी समाज के किन्नर स्वतंत्र हैं। केंद्रीय एजेंसी से मेरी मांग है अजय दास त्यागी की जांच की जाए। देश की सुरक्षा के लिए अजय दास त्यागी बहुत बड़ा खतरा है। ऋषि अजय दास उल्टा सीधे काम करवाता है।
https://www.instagram.com/reel/DUn9gBbj24muYQyzazKnoTQto-Bi3EV3rP3src0/?igsh=MTZnbWxoOXVzamtwYw==

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


