अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित ज्योति मंगल लॉन में बारात समारोह के दौरान मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का मामला सामने आया है. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और पांच अज्ञात सहित कुल छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें- UP में सेफ नहीं बेटियां! बंदूक की नोंक पर 14 साल की किशोरी का अपहरण, बारी-बारी से 3 दरिदों ने नोचा जिस्म, फिर…

बता दें कि वार्ड नंबर-5 डाक बंगला रोड निवासी हिमांशु आर्या ने कोतवाली में दी गई शिकायत में बताया कि वह 10 फरवरी को अपने मित्र की बारात में ज्योति मंगल लॉन, मुगलसराय गए थे. आरोप है कि इसी दौरान प्रिंस जायसवाल और उसके पांच साथियों और कुछ अन्य लोगों ने उन पर चोरी का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें- गुंडे-बदमाश सुधर जाएं..! पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश का किया एनकाउंटर, जानिए खाकी के रडार में कैसे आया शातिर

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों को यह जानकारी थी कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं. इसके बावजूद उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की. विरोध करने पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों, हाथ-मुक्कों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई. घटना में हिमांशु आर्या और उनके साथी प्रभाकर पाठक को गंभीर चोटें आई हैं.

इसे भी पढ़ें- हाइवे पर आग का तांडवः बीच सड़क ट्रक में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, जानिए कैसे घटी घटना

तहरीर में यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी उन्हें थाने तक ले गए और धमकी देते हुए चले गए. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. कोतवाली पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.