शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। फर्जी कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। फर्जी कंपनी के डायरेक्टर ऋषिकेश राय को नोएडा से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रायनेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के खातों में 2062 करोड़ का लेनदेन मिला है।
एमपी एसटीएफ ने अब तक 16 आरोपियों को हिरासत में लिया है। फरार मुख्य आरोपी नवाब उर्फ लविश चौधरी UAE में रह रहा है। जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम है। वहीं STF ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया है। फिलहाल आरोपी को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल्स की MP में दस्तक: जबलपुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के लगे पोस्टर
दरअसल, आरोपी नवाब उर्फ लवीश चौधरी अपने अन्य साथी एजेंटों के साथ मिलकर भारत में अपंजीकृत कंपनी मेसर्स YORKER CAPITAL, YORKER FX, YFX, QFX, BOTBRO में निवेश करने पर प्रतिमाह 6-8 प्रतिशत का निश्चित रिटर्न देने का झूठा प्रलोभन देकर निवेशकों से USBT के जरिए फोरेक्स ट्रेडिंग और अविनियमित निवेश के नाम पर आरोपियों द्वारा RAINET TECHNOLOGY PVT LTD के बैंक खातों में राशि प्राप्त की जाती थी।
इस पर भोपाल एसटीएफ थाने में अपराध क्रमांक 39/2024 पंजीबद्ध किया गया और विवेचना के लिए एसटीएफ मुख्यालय स्तर पर उप पुलिस अधीक्षक जगदीश सिंह सिद्धू के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


