Bihar Crime: बिहार के भोजपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां यूपी की रहने वाली एक महिला डांसर के साथ ऑर्केस्ट्रा संचालक समेत 3 आरोपियों ने गैंगरेप किया है। घटना बीते शनिवार (14 फरवरी) रात की है। पीड़िता ने कल रविवार (15 फरवरी) की सुबह इसकी शिकायत थानेमें दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए ऑर्केस्ट्रा संचालक समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला करनामेपुर थाने क्षेत्र का है। गिरफ्तार तीनों आरोपी भी करनामेपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। पीड़ित महिला डांस यूपी के आजमगढ़ की रहने वाली है, जो करनामेपुर में ही किराए के मकान में रहकर नाच पार्टी डांस का काम करती है।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक शनिवार की शाम वह करनामेपुर थाना क्षेत्र में ही आयोजित एक कार्यक्रम में गई थी। आरोप है कि इस दौरान ऑर्केस्ट्रा संचालक समेत तीनों आरोपी उसे बहलाकर दूसरी जगह ले गए और उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं, जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई।

महिला संचालक के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों ऑर्केस्ट्रा संचालक लक्ष्मण यादव (40), मैजिक ड्राइवर अशोक कुमार यादव (41) और डीजे ऑपरेटर जितेंद्र कुमार यादव (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस नर्तकी की मेडिकल जांच कराए जाने के साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराने में जुटी है. घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि नर्तकी ने शिकायत की थी, जिसके आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। बयान लिया जा रहा है। नर्तकी की मेडिकल जांच कराई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- पटना में ठेला चोरी के विवाद में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, अगमकुआं में सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस