हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में MBA छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने युवती को मौत के घाट उतारने के पाद उसकी आत्मा को बुलाने की कोशिश की थी। जिसके लिए उसने यूट्यूब पर वीडियो में तरीका भी देखा था। 

मर्डर के बाद तांत्रिक क्रिया

द्वारकापुरी में छात्रा की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पीयूष तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ में तांत्रिक किया की बात भी सामने आई है। जिसमें सामने आया है कि वह मृतका की आत्मा से बात करने की कोशिश कर रहा था। आरोपी मुंबई के पनवेल से गिरफ्तार हुआ था, जहां से तंत्र क्रिया के भी सबूत मिले हैं। 

युवती से माफी मांगने बुलाना चाहता था आत्मा

डीसीपी कृष्णा लाल चांदनी के मुताबिक हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के बाद छात्रा की बॉडी को वहीं पर निर्वस्त्र हालत में छोड़कर आरोपी मुंबई फरार हो गया था। फरारी के दौरान उसने पनवेल सहित अन्य जगहों पर फरारी काटी। लेकिन इसी दौरान उसने जिस तरह से हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया, उसको लेकर वह युवती से माफी मांगना चाहता था। उसने यूट्यूब से तंत्र क्रिया कर आत्माओं को बुलाकर बातचीत करने के वीडियो देखे थे।  वीडियो में देखने के बाद मुंबई के ही सुनसान इलाके में जाकर उसने आत्मा से बात कर माफी मांगने की कोशिश की थी। 

युवती ने तोड़ना चाहा रिश्ता तो कमरे पर बुलाया

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पीयूष ने जानकारी दी है कि वह युवती से शादी करना चाहता था। लेकिन वह शादी की बात टाल देती थी और रिश्ता भी तोड़ना चाहती थी। जिसके चलते उसे बातचीत करने के लिए रूम पर बुलाया था।

मोबाईल में चैटिंग ऐप देख की हत्या

दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे, इस दौरान युवती के मोबाइल फोन पर एक चैटिंग ऐप देखा। आरोपी को शंका हुई कि युवती किसी अन्य युवक से बातचीत करती है। इसी दौरान विवाद में उसने युवती का गला खोलकर मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गया। 

पुलिस बोली- गुमराह कर रहा आरोपी

फिलहाल पुलिस ने पूरे ही मामले में गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान वह अलग-अलग तरह के बयान को दे रहा है। प्रारंभिक तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह गुमराह करने के लिए इस तरह के बयान दे रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m