उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। होली पर्व को लेकर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है, जो मुजफ्फरपुर होकर गुजरेंगी। पाटलिपुत्र–समस्तीपुर और गांधीधाम–भागलपुर के बीच चलने वाली ये दोनों स्पेशल ट्रेनें सप्ताह में एक दिन संचालित होंगी, जिससे त्योहार के दौरान यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल (डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते) – गाड़ी संख्या 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 22 फरवरी से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को उधना से 11.25 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे डीडीयू, 14.15 बजे पाटलिपुत्र, 17.10 बजे मुजफ्फरपुर रूकते हुए 20.00 बजे हसनपुर रोड स्टेशन पहुंचेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 23 फरवरी से 30 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को हसनपुर रोड स्टेशन से 21.45 बजे खुलकर अगले दिन 00.25 बजे मुजफ्फरपुर, 02.15 बजे पाटलिपुत्र, 05.40 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 15.00 बजे उधना पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल – गोरखपुर-नरकटियागंज -बापूधाम मोतीहारी-मुजफ्फरपुर-बरौनी के रास्ते चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09451/52 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल का परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 06 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 09 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी। होली के अवसर पर उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त रेलवे प्रशासन द्वारा और भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभांवित हुईं मुजफ्फरपुर की 9 लाख से अधिक महिलाएं, खाते में पहुंचे 10-10 हजार रुपए
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


